फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   lock down

लॉकडाउन में झगड़ना पड़ा भारी, 42 गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
lock down
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। लॉकडाउन में झगड़ा करना लोगों को भारी पड़ गया। पकड़े जाने पर समझौता भी उनके काम नहीं आया पुलिस ने अपनी तरफ से मुकदमे दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा। सात अलग-अलग स्थानों पर झगड़ा करते मिले 42 लोगों को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नगर कोतवाल विष्णु कौशिक ने बताया कि पहला झगड़ा सब्जी मंडी रोड पर 7 लोगों में हो रहा था। यह लोग मारपीट करते हुए आपस में गाली गलौज कर रहे थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। इनके नाम सूरज, मनीष, फहीम, आमिर खान, मनोज, सोनू और इंद्र है। इस मामले में उपनिरीक्षक संजीव कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरा झगड़ा रिछपालपुरी दिल्ली गेट का है। जिसमें आपस में झगड़ा करते मिले जॉनी मलिक, आनंद, रवि, शेरी और सोनू है। इस झगड़े की रिपोर्ट दरोगा सचिन कुमार ने दर्ज कराई है। तीसरा झगड़ा पंचवटी का है। जहां 7 लोग आपस में मारपीट करते हुए एक दूसरे को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में विनय शर्मा, खेमचंद, नागेंद्र सिंह, अमित, विकास, विशेष यादव और शिवू अहमद शामिल हैं। चौथे झगड़े में पंजाब लाइन रेलवे ग्राउंड पर झगड़ रहे 5 खलील, सरफराज, रियास, शादाब और मासूद अली को गिरफ्तार किया हैं है। पांचवा झगड़ा ट्रक यूनियन नया बस अड्डा पर होता मिला, जिसमें अकरम, साकिर, युसूफ, नसीम और आमिर को पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि छठा झगड़ा लेबर चौक पर 5 लोगों में हुआ। जिसमें रिहान, काशीराम, सोनू, जुनैद और शारिक को पकड़ा गया है। सातवा झगड़ा जस्सीपुरा पर आठ लोगों में हुआ। यह लोग गाली-गलौज करते हुए एक दूसरे को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने अजय शर्मा, विशाल सैनी, आमिर, गिरीश, विक्की बालियां, मोहम्मद शाहिद, रिहान और संजय को गिरफ्तार किया। कोतवाल ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान धारा 144 लगी हुई है। 42 लोग उसी के उल्लंघन में गिरफ्तार किए गए हैं। व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed