{"_id":"5e85e4fb8ebc3e77b53935f5","slug":"labour-arrangement20","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवश्यक वस्तुओं के लिए श्रमिकों की व्यवस्था करें अधिकारी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
आवश्यक वस्तुओं के लिए श्रमिकों की व्यवस्था करें अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। लॉकडाउन में लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन तेजी से काम कर रहा है। आवश्यक वस्तुओं का उत्पादन करने वाली इकाईयों में भी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बताया कि जिले में खाद्य प्रसंस्करण की 231 इकाई, औषधि की 45, सर्जिकल मेडिकल उत्पादों की 52 इकाईयां हैं। जिनमें करीब पांच हजार श्रमिक काम करते हैं।
यूपीएसआईडीसी क्षेत्रीय प्रबंधक, सहायक निदेशक कारखाना, उपयुक्त उद्योग, औषधि निरीक्षक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी को उत्पादन और इनके संचालन में किसी तरह की दिक्कत न आने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा श्रमिकों के रहने और भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन