फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   korona positive patient hangama

जंजाल बने कोरोना संक्रमित जमातियोंं ने किया बवाल 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
korona positive patient hangama
जंजाल बने कोरोना संक्रमित जमातियोंं ने किया बवाल  माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद संयुक्त अस्पताल में भर्ती तीन जमातियों की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आने के बाद उन्हें जिला एमएमजी अस्पताल में शिफ्ट करते समय स्टाफ को परेशानी उठानी पड़ी, क्योंकि जमातियों ने शिफ्ट करने के दौरान काफी बवाल काटा। तीनों के हंगामे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस बुलाई्, तब किसी तरह से उन्हें वार्ड में शिफ्ट किया गया। एंबुलेंस स्टाफ का कहना था कि तीनों एंबुलेंस में थूकते रहे, मना करने पर गाली-गलौज पर उतारू हो जाते थे। एमएमजी पहुंचने पर स्टाफ उन्हें एंबुलेंस में छोड़कर नीचे गया। जब पुलिस पहुंची तो उन्हें आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया।  तीन दिन से भर्ती जमातियों की जांच रिपोर्ट शुक्रवार की शाम पहुंची। इसके बाद रात 11 बजे के बाद तीनों को एमएमजी अस्पताल में भर्ती करने के लिए एंबुलेंस लगाई गई। वार्ड में तीनों के पास जाने से भी लोग डरते रहे। इसके बाद किसी तरह से एंबुलेंस में बैठाया गया तो एंबुलेंस में थूकते रहे। मना करने पर गाली-गलौज करने लगते थे।  तीन  जमातियों के 35 परिजनों को सुदंरदीप में किया कोरेंटीन   तीन जमातियों की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद विभाग की टीमें उनके संपर्क में आने वालों की तलाश में जुटी है। तीनों के संपर्क में आने वाले 35 लोगों को देर रात तक सुदंरदीप में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इन सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। सीएमओ डा.एनके गुप्ता ने बताया कि जिन जमातियों में कोरोना की पुष्टि हुई है, उनके निकटतम 35 लोगों को अब तक वार्ड में भर्ती कराया गया है, उनकी स्क्रीनिंग कराई जा रही है। बाकी अन्य लोगों को भी तलाश किया जा रहा है। जिन लोगों को आइसोलेट किया गया है उन घरों पर भी क्वांरटीन की स्लिप लगाई गई है, घरों को सैनीटाइज किया गया है। जबकि चौथे जमाती के  नौ परिजनों को पहले ही आरकेजीआइटी में कोरेंटीन किया जा चुका है।   ------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed