फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   garima abrol to join indian air force passes ssb exam

मिराज-2000 क्रैश में शहीद पति समीर की तरह वायु सेना में शामिल होंगी गरिमा, पास की परीक्षा

Tue, 16 Jul 2019 08:56 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Tue, 16 Jul 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
garima abrol to join indian air force passes ssb exam
garima abrol - फोटो : ANI

एक फरवरी 2019 को मिराज-2000 लड़ाकू विमान क्रैश होने के कारण शहीद हुए स्क्वाड्रन लीडर समीर अबरोल की पत्नी गरिमा अबरोल जल्द ही वायु सेना में शामिल होंगी। उन्होंने अपने और पति के सपने को साकार करने के लिए सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की परीक्षा पास कर ली है।

विज्ञापन


समीर के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि गरिमा जनवरी 2020 तक वायु सेना में शामिल हो जाएंगी। समीर के शहीद होने के बाद उनकी पत्नी गरिमा ने फैसला किया था कि वह भी पति की तरह वायु सेना का हिस्सा बनेंगी।
विज्ञापन


पति की शहादत के बाद गरिमा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने पढ़ाई शुरू कर दी और वायुसेना में शामिल होने के लिए एसएसबी की परीक्षा पास कर ली है। समीर के पिता संजीव अबरोल और माता सुषमा अबरोल ने बताया कि गरिमा परीक्षा पास करने के लिए पूरी मेहनत कर रही थीं और उन्हें मेहनत का फल मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

garima abrol to join indian air force passes ssb exam
शहीद समीर अबरोल की पत्नी - फोटो : अमर उजाला

गारिमा वायु सेना की प्रशासनिक टीम में शामिल होंगी। उनकी इस उपलब्धि से हम सभी का गौरव बढ़ाया है। गरिमा की ये उपलब्धि उन महिलाओं के लिए मिसाल है, जो अक्सर परेशानियों में टूट जाती हैं। ऐसे समय में महिलाओं को उससे सीखने की जरूरत है।

बता दें कि पति के शहीद होने के बाद इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट डालने के बाद गरिमा सुर्खियों में आई थीं। पोस्ट में उन्होंने अपने पति को हीरो बताते हुए मार्मिक तरीके से लिखा था। उस पोस्ट को पढ़ने वाले हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं थीं। पोस्ट मीडिया और सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

समीर के जन्मदिन पर लगेगा रक्तदान शिविर
संजीव अबरोल ने बताया कि 17 जुलाई को समीर का 33वां जन्मदिवस है। शहीद बेटे की स्मृति में गांधीनगर स्थित उनके आवास पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग रक्तदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed