{"_id":"61e4406b04dead72250f158b","slug":"ghaziabad1642348651","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोसायटियों में पैर पसार रहा कोविड, सेल्फ टेस्ट किट खूब हो रहा इस्तेमाल","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सोसायटियों में पैर पसार रहा कोविड, सेल्फ टेस्ट किट खूब हो रहा इस्तेमाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबहेडः सोसायटियों में बगैर आरटीपीसीआर टेस्ट कराए कोविड का चल रहा इलाज, लक्षण दिखने पर अधिकांश लोग सेल्फ टेस्ट किट का कर रहे प्रयोग
विज्ञापन
- महागुनपुरम में 45 लोग कोरोना संक्रमित, 150 संभावित खुद घर में कर रहे इलाज
- अन्य सोसायटियों में भी मरीजों और संभावित पर रखी जा रही नजर
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। महानगर की सोसायटियों में कोविड संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना की पहली और दूसरी लहर से उलट इस बार लोग सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर आरटीपीसीआर कराने की जगह सेल्फ टेस्ट किट का इस्तेमाल कर रहे हैं। सोसायटियों में बड़ी संख्या में ऐसे मरीज हैं, जो कि घर पर आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं। संक्रमित होने के बावजूद कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले इनमें से कुछ लोग दूसरों की परेशानी बढ़ा सकते हैं।
--------
सेल्फ टेस्ट किट वालों का नहीं कोई रिकॉर्डः
कोरोना की वर्तमान में चल रही लहर में अधिकांश लोग घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं। इनमें से बड़ी संख्या कोरोना सेल्फ टेस्ट किट से जांच करने वालों की है। सोसायटियों के ऐसे लोगों का रिकॉर्ड इस बार स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है। ऐसे में कोविड के रोजाना आने वाले सरकारी रिकॉर्ड से संक्रमित मरीजों की संख्या विभागीय आंकड़ों से कहीं ज्यादा है। ऐसे में सोसायटियों को संक्रमित मुक्त रखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों की अपार्टमेंट ऑनर एसोसिएशन को अतिरिक्त प्रयास करने पड़ रहे हैं।
--------
संभावित 150 मरीज, आरटीपीसीआर जांच कराने बच रहेः
1. सोसायटी में करीब 45 कोविड मरीज ऐसे हैं, जिन्होंने कोविड जांच कराई हैं। वहीं 150 से अधिक ऐसे संभावित मरीज हैं, जो कि सभी लक्षण होने के बावजूद आरटीपीसीआर जांच कराने बच रहे हैं। अधिकांश ने तो खुद को घर में आइसोलेट किया है। लेकिन कुछ लोगों की चहलकदमी से समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। -- नवीन तोमर, एओए अध्यक्ष, महागुनपुरम सोसायटी
विज्ञापन
----
लक्षण दिखने पर पास के स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर कराएं जांचः
2. कोविड संक्रमण में जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए लक्षण दिखाई देने पर फौरन पास के सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर जांच कराएं। जब जत रिपोर्ट निगेटिव नहीं आए, आइसोलेट रहें। -- भवतोष शंखधार, सीएमओ
----
आइसोलेशन का निर्धारित समय जरूर करें पूराः
लक्षण दिखाई देने पर कोरोना टेस्ट किट का चलन बढ़ा है। किट ठीक तो है, लेकिन संक्रमित होने की दशा में जरूर दवाओं के साथ आइसोलेशन का निर्धारित समय पूरा करना जरूरी है। संक्रमित होने की दशा में बाहर जाने से दूसरे संवेदनशील मरीजों के लिए खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में जिम्मेदार व्यवहार करने की जरूरत है। -- डॉ. नवनीत वर्मा, प्रवक्ता, आईएमए
--------
विज्ञापन
विज्ञापन