Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने के नाम पर 50 हजार रुपये लेने वाला गिरफ्तार

फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने के नाम पर 50 हजार रुपये लेने वाला गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने के नाम पर 50 हजार लेने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मोदीनगर। पुलिस ने फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने के नाम पर 50 हजार रुपये ठगने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने फर्जी दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने के नाम पर रुपयों की ठगी की थी। इतना ही नहीं गिरफ्तार आरोपी अपने को वकील व आलाधिकारियों से संबंध होने की बात कहकर पुलिस को रौब दिखाता था।
भोजपुर थाना प्रभारी प्रभात दीक्षित ने बताया कि सैदपुर गांव में दो परिवार के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा था। जिसमें एक व्यक्ति दो माह पहले गांव आया था और एक पक्ष की दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। इतना ही नहीं युवक ने अपने को एक न्यूज चैनल का एडिटर, वकील व पुलिस के आलाधिकारियों से अच्छे संबंध होने की बात कही। युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराने के नाम पर एक पक्ष से 50 हजार रुपये ले लिये। इसके बाद सीएम पोर्टल पर भी शिकायत भेजी। पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला कुछ और निकला। पीडि़त पक्ष का कहना था कि रिपोर्ट दर्ज कराने के नाम पर उक्त युवक ने पचास हजार रुपये लिये थे। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर परितोष निवासी जीडीए कॉलोनी नंदग्राम गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है, कब्जे से ठगी के 50 हजार रुपये बरामद किये है।
विज्ञापन
--------- हरभजन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed