फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   डेंगू मलेरिया के मिलने लगे संदिग्ध मरीज

डेंगू मलेरिया के मिलने लगे संदिग्ध मरीज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
डेंगू मलेरिया के मिलने लगे संदिग्ध मरीज
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जापानी बुखार की जांच के लिए शासन स्तर से किट आ गई है। सोमवार से जांच शुरू हो जाएगी।  10 दिन में 35 संदिग्ध मरीज 10 दिन में डेंगू के 35 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनमें से 20 निजी और 15 सरकारी अस्पतालों में मिले हैं। सभी की जांच जांच की जा रही है। दो दिन में इनकी जांच रिपोर्ट आएगी। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू संभावित नौ और मलेरिया संभावित दस क्षेत्रों की सूची जारी करते हुए जांच एवं मच्छर मारने की दवा का छिड़काव शुरू कर दिया है।  मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में मानकी, नंगला अटौर, मोहनपुर फिरोजपुर, मथुरापुर, कलछीना, नंगला बेर, नहाली, महमूदपुर आमद, अलीपुर और मीरपुर में विशेष निगरानी की जा रही है। 
विज्ञापन
डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली, राजेंद्रनगर, खोड़ा, प्रताप विहार, नंदग्राम, नेहरूनगर और अकबरपुर बहरामपुर हैं। जिला मलेरिया अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्र का कहना है कि सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में डेंगू के संदिग्ध मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब तक डेंगू के 35 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए आए है। दो दिन में जांच रिपोर्ट आ जाएगी। वायरल के केस बढ़ने से डेंगू और मलेरिया के सैंपल लेने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वायरल के 435 मरीज पहुंचे जिला एमएमजी अस्पताल शनिवार को एमएमजी अस्पताल की ओपीडी मे 435 मरीज वायरल के पहुंचे। सीएमएस डॉ. अनुराग भार्गव ने बताया कि ओपीडी में इन दिनों दो हजार से अधिक मरीज आ रहे हैं। इनमें से वायरल के केस अधिक मिल रहे हैं। सभी की मलेरिया एवं कोरोना जांच कराई जा रही है। शनिवार को 2,254 मरीजों में से 1,532 की ब्लड जांच कराई गई। 98 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed