{"_id":"61080a2c8ebc3e83f31b119f","slug":"ghaziabad1627916844","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात महीने में 15366 मृत्यु प्रमाण पत्र हुए जारी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सात महीने में 15366 मृत्यु प्रमाण पत्र हुए जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पिछली साल की अपेक्षा इस बार सात गुना अधिक जारी हुए मृत्यु प्रमाण पत्र
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से 18 महीने में 464 मौत की पुष्टि की गई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिर्फ सात महीने में 15366 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। मृतकों में 9065 पुरुष एवं 6301 महिलाएं हैं। इस विरोधाभास पर अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। अप्रैल और मई में अचानक संक्रमण बढ़ने के बाद मृतकों की संख्या बढ़ने पर हिंडन स्थित श्मशान घाट पर जगह नहीं है का बोर्ड भी लग गया था।
कोरोना संक्रमण काल में वर्ष 2020 की अपेक्षा इस बार अप्रैल, मई और जून महीने में सात गुना अधिक मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद अप्रैल 2020 से जुलाई 2021 तक कुल 464 मौत की पुष्टि की गई है। जबकि सिर्फ तीन महीने में 4560 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं।
नगर निकायों द्वारा जारी किए गए मृत्यु प्रमाण पत्र के आधिकारिक रिकॉर्ड बताते हैं कि जिले में इस साल अप्रैल व मई के बीच 6870 मृतकों के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए। 2020 में अप्रैल व मई 978 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए थे। यानि पिछली साल की अपेक्षा इस बार सात गुना अधिक प्रमाण पत्र जारी किए गए। 2020 में मृत्यु प्रमाण पत्र की कुल संख्या 18700 थी। जिले ने पिछले छह महीनों में 15366 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए हैं, अधिकतम प्रमाण पत्र 5422 मई में हैं। जबकि मई 2020 में यह संख्या 477 थी।
विज्ञापन
जनवरी से बढ़नी शुरू हो गई थी मौत
मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में वृद्धि जनवरी 2021 से ही देखी जा सकती है। जनवरी में 1890 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए, फरवरी में 1661, मार्च में 1396, अप्रैल में 1448 और मई में 5422 और जून में 4560 और जुलाई में 2258 जारी किए गए। 2020 के आंकड़ों से पता चलता है कि मार्च में विभाग ने 1124 प्रमाणपत्र जारी किए जो अप्रैल में घटकर 501 और मई में 477 हो गए थे। 2021 में जनवरी से जून के बीच गाजियाबाद में कोविड से मृत्यु 463 थी, जबकि 2020 में कुल 102 कोविड से संबंधित मौतों की पुष्टि की गई थी। गाजियाबाद में मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने वाले स्थानीय निकाय गाजियाबाद नगर निगम, खोड़ा-माकनपुर नगर पालिका, लोनी नगर पालिका, डासना नगर पंचायत, मोदीनगर पालिका और मुरादनगर नगर पालिका हैं।
पिछले चार चाल में जारी किए मृत्यु प्रमाण पत्र पर एक नजर
वर्ष 2021 जुलाई तक
जुलाई - 1327 - 931 - 2258
जून - 2659 - 1901 - 4560
मई - 3412 - 2010 - 5422
अप्रैल - 879 - 569 - 1448
मार्च - 888 - 508 - 1396
वर्ष 2020
कुल - 18701
पुरुष - 11860
महिला - 6831
वर्ष 2019
कुल - 17244
पुरुष - 11125
महिला - 6119
वर्ष 2018
कुल - 16255
पुरुष - 10516
महिला - 5739
--------------
जून में संक्रमण दर कम होने के बाद एक भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। मृतकों में सिर्फ कोरोना संक्रमित नहीं हैं, बल्कि दुर्घटना एवं बीमारी से होने वाली मौत के मामलों में भी परिजनों को मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है।
डॉ भवतोष शंखधार
-------------
आशुतोष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन