{"_id":"61080a258ebc3e83e438c7be","slug":"ghaziabad1627916837","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार हर की पैड़ी से 21 हजार लीटर गंगाजल लेकर पहुँचे","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
हरिद्वार हर की पैड़ी से 21 हजार लीटर गंगाजल लेकर पहुँचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार हर की पैड़ी से 21 हजार लीटर गंगाजल लेकर पहुंचे
विज्ञापन
फोटो खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादनगर। हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारी रविवार रात हरिद्वार हर की पैड़ी से गंगाजल लेकर पहुंचे। गंगाजल लाने पर उनका स्वागत किया गया है।
हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी काकड़ा ने बताया कि संगठन के पदाधिकारी दो दिन पूर्व टैंकर से हरिद्वार हर की पैडी पर गंगाजल लेने गये थे, रविवार रात संगठन के पदाधिकारी 21 हजार लीटर गंगाजल लेकर लौटे, जिनका हिन्दू भवन जिला कार्यालय पर स्वागत किया गया। बताया कि जनपद के श्रद्धालु हर की पैडी के गंगाजल से शिवालयों में जलाभिषेक करेंग। यह गंगाजल जनपद के शिव मंदिरों में वितरित होगा। प्रत्येक मंदिर को गंगाजल मिलेगा। गंगाजल शिव मंदिरों में केन के द्वारा वितरण होगा। जिला संयोजक अवनीश प्रधान, जिला महामंत्री नीरज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मोहित त्यागी, मनोज पाराशर, नितिन तोमर, महानगर अध्यक्ष विशाल त्यागी, संजीव बाल्मीकि, अमित राणा, शुभम कुमार, ललित शर्मा, अमित गुर्जर, सुबोध कुमार, सुशील प्रजापति आदि मौजूद रहे।
----------
हरभजन सिंह