{"_id":"60f42e908ebc3e5ebc214be6","slug":"ghaziabad1626615440","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिसी अपडेट करने के नाम पर 90 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पॉलिसी अपडेट करने के नाम पर 90 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलिसी अपडेट करने के नाम पर 90 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादनगर। पॉलिसी अपडेट करने के नाम पर एक व्यक्ति से 90 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मलिकनगर कॉलोनी में अफजल सैफी परिवार सहित रहते है। पुलिस के अनुसार अफजल की पत्नी शमा सैफी के नाम से एक प्राइवेट कंपनी की पॉलिसी है। अप्रैल माह में एक कॉलर का फोन आया, बताया कि मैं मुंबई हेड क्वाटर से बात कर रहा हूं, उसने कहा कि आपकी किस्त जमा नहीं है, ऐसे में आपकी पॉलिसी रिजेक्ट की जाती है। कॉलर ने कहा कि अगर आप किस्त जमा कर तो आपको पूरा पैसा रिफंड हो सकता है। इसके बाद अफजल ने 60 हजार रुपये दिए गए बैंक खाते में जमा करा दिये। काफी समय तक पैसे नहीं आने पर दोबारा फोन किया गया, इसके बाद 30 हजार रुपये जमा करा लिये गये। तब से कॉलर का फोन बंद आ रहा है। पुलिस के अनुसार एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने अमित अग्रवाल व रवि कुमार निवासी सेक्टर 63 नोएड़ा के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
--------
हरभजन सिंह