फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   छह संक्रमित, एक डिस्चार्ज

छह संक्रमित, एक डिस्चार्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 08:35 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण के छह नए मरीजों की पुष्टि हुई है। रविवार को संक्रमित हुए बच्चे की हालत में सुधार है, जबकि एमएमजी अस्पताल में भर्ती पांच अन्य बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब तक 55583 बच्चे संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 55087 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 461 की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। अभी जिले में 35 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें तीन की हालत गंभीर होने से संतोष एवं संयुक्त अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 12 अन्य मरीजों का भी प्राइवेट अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 20 होम आइसोलेशन में हैं।
पिछले 10 दिन में छह बच्चे संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि सभी के सेहत में सुधार है। स्वास्थ्य विभाग बच्चों के संक्रमण से बचाने के लिए लोगों को जागरूक करने में जुटा है। इसके तहत आशा कार्यकर्ताओं को लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। शासन के निर्देश पर जिले में पीकू वॉर्ड बनाए गए हैं। इसके अलावा बच्चों के लिए मेडिकल किट का भी वितरण किया जा रहा है। लोगों को बताया जा रहा है कि बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए जो लोग घर से बाहर रहते हैं उन्हें ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। घर में प्रवेश करने पर जूते, चप्पल बाहर ही उतारें और संभव हो सके तो उन्हें सोडियम हाइपोक्लोराइड या ब्लीचिंग पाउडर के घोल से सैनेटाइज कर लें।
विज्ञापन
----- आशुतोष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed