{"_id":"60e590778ebc3ed83c700d5d","slug":"ghaziabad1625657463","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान दो चोर को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
चेकिंग के दौरान दो चोर को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेकिंग के दौरान दो चोर को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
- थाना लिंक रोड पुलिस ने साहिबाबाद डिपो के सामने रेलवे लाइन रोड पर चेकिंग कर दौरान दोनों को किया गिरफ्तार
- बदमाशों के पास से चोरी का पर्स बरामद किया, जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड और आठ सौ रुपये मिले
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। थाना लिंक रोड पुलिस ने साहिबाबाद डिपो के सामने रेलवे लाइन रोड पर चेकिंग के दौरान दो चोर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने चोरी किया पर्स बरामद किया है। जिसमें आठ सौ रुपये, आधार और पैन कार्ड मिले है।
एसएचओ रण सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को सहिबाबाद डिपो से रेलवे लाइन की तरफ जाने वाली सड़क पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दो युवक पुलिस को आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोका कर जांच की। उनके पास एक पर्स मिला। जिसमें किसी और का पैन और आधार कार्ड था। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला पर्स चोरी का है। पुलिस ने मोनू और प्रिंस कुमार निवासी साहिबाबाद गांव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह मेट्रो स्टेशन के आसपास घूमकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी से मिलने वाले पैसे से नशा और मौज मस्ती करते है। उनके पास से मिले पर्स से पुलिस ने आठ सौ रुपये भी बरामद किए है। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाश के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन