फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बीमारी से परेशान युवक ने किया था सुसाइड

बीमारी से परेशान युवक ने किया था सुसाइड

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर पांच और छह की पुलिया के पास हिंडन नहर में कूदकर युवक के सुसाइड करने के मामले में परिजन पुलिस के पास पहुंचे। युवक की पहचान आशीष शर्मा ४० के रूप में हुई है। परिजनों की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
एसएचओ कौशांबी महेंद्र सिंह ने बताया कि राहगीरों ने एक युवक द्वारा सोमवार सुबह वैशाली सेक्टर पांच और छह की पुलिया पर हिंडन नहर में कूदकर सुसाइड करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा था। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। रात में परिजन तलाश करते हुए वैशाली मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस से मिले। परिजनों ने पुलिस को फोटो दिखाया। इसके बाद मृतक की पहचान हो सकी। एसएचओ ने बताया कि आशीष शर्मा निवासी रामप्रस्थ ग्रीन वैशाली सेक्टर छह हैं। परिजनों ने पुलिस के बताया कि आशीष के कई आपरेशन हुए थे। वह बीमारी से काफी परेशान थे। सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। लेकिन वापस नहीं लौटे। एसएचओ ने बताया कि परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed