{"_id":"6ad25c71aa7e398fe4026bec","slug":"video-farmers-created-an-uproar-over-fertilizer-in-gauna-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"गौना में खाद के लिए किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नीरज नरवरिया
Updated Fri, 16 Oct 2026 10:48 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
सौजना। ग्राम गौना की सहकारी समिति में खाद वितरण में हो रही अनियमितता और लापरवाही को लेकर किसानों में नाराजगी है। किसानों ने शुक्रवार को समिति का ताला बंद मिलने पर हंगामा किया और एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। किसानों का आरोप है कि वे चार-पांच दिनों से समिति के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन समिति के कर्मचारी समय पर नहीं आते हैं और न ही किसानों को खाद का वितरण किया जा रहा है।
ग्राम गौना सहकारी समिति पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हुए, लेकिन वहां पहुंचने पर समिति का शटर बंद मिला। इसकी वजह से किसान बाहर बैठकर इंतजार करते नजर आए। किसानों ने कहा कि बोआई का समय चल रहा है। खाद नहीं मिलने से उनकी फसल प्रभावित हो रही है। किसानों ने इस मामले में उपजिलाधिकारी को अवगत कराया है कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि सहकारी समिति गौना (कुसमांड) में खाद वितरण व्यवस्था को सुचारु कराया जाए और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए और किसानों को समय पर खाद वितरण कराया जाए। शिकायती पत्र पर हरीराम, संतोष, नवल, देवेंद्र कुशवाहा, चिरंजीलाल, दयाराम, लखन, राजेश कुमार आदि किसानों के हस्ताक्षर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।