{"_id":"60e4447a8ebc3e31d93ed91f","slug":"ghaziabad1625572474","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीनेशन के लिए उमड़ी भीड़","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीनेशन के लिए उमड़ी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो है
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीनेशन के लिए उमड़ी भीड़
- टोकन के लिए सुबह 7 बजे से ही लग जाती है लंबी लाइन
- स्वास्थ्य केंद्र पर जगह न होने से दिन भर धूप में खड़े होकर लोग करते हैं इंतजार
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन के लिए सुबह से ही लोगों की लंबी लाइन लगने लगी है। अधिकतर स्वास्थ्य केंद्र पर टोकन सिस्टम के जरिए वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसकी वजह से सुबह से ही लोग लाइन लगा लेते हैं। वहीं कई स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त स्थान न होने की वजहसे लोगों को धूप में लाइन लगानी पड़ रही है।
ऐसा ही हाल राजबाग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का हो रहा है। स्वास्थ्य केंद्र पर अंदर पांच से दस लोगों के ही बैठने की व्यवस्था है। ऐसे में सुबह से शाम तक लोगों को बाहर धूप में बैठकर अपने नंबर आने का इंतजार करना पड़ता है। मंगलवार को यहां वैक्सीनेशन के लिए लोगों की भारी भीड़ लगी रही। दोपहर करीब एक बजे जब धूप बढ़ी तो लाइन में लगे लोग परेशान हो उठे ओर पहले वैक्सीनेशन लगाने के लिए शोर मचाने लगे। बाद में पुलिस की मदद से भीड़ को व्यवस्थित किया गया। यहां दोपहर चार बजे तक भी लोगों की लंबी लाइन मेन रोड तक लगी रही।
विज्ञापन