फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   शहर में जारी है वृक्षारोपण का सिल‌सिला

शहर में जारी है वृक्षारोपण का सिलसिला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
शहर में जारी है वृक्षारोपण का सिलसिला
विज्ञापन
- मंगलवार को भी कई जगह लगाए गए पौधे - सोसायटी के पार्क और ग्रीन बेल्ट में लोगों ने पौधे लगाए उसकी रक्षा का लिया संकल्प माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद।  प्रदेश स्तर पर व्यापक रूप से अधिक से अधिक पौधे लगाने के लक्ष्य के तहत स्वच्छ वैशाली वसुंधरा टीम का अभियान निरंतर जारी है। मंगलवार को भी वैशाली सेक्टर-6 ग्रीन बेल्ट में पौधे लगाए गए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया गया। नियमित रूप से सदस्य पिछले दो साल से अधिक समय से पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैँ और लोगों क़ो अधिक से अधिक संख्या मे पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित कर रहे हैँ। टीम द्वारा अब तक 1000 पेड़ पौधे लगाये गए हैँ जिसमे औषधीय पौधे भी शामिल हैँ। इस अवसर पर पुष्कर रावत, कौशल शर्मा, मिथिलेश कुमार, चंद्रदीप, अतुल अग्रवाल, अमर झा और नन्द नेगी शामिल रहे। वैशाली के साथ ही वसुंधरा सेक्टर-4 ए स्थित  मनोकामना अपार्टमेंट मे डॉली शर्मा फाउंडेशन द्वारा "आओ पेड़ लगाए, अपना आज और कल सुरक्षित  बनाए" मुहिम के अंतर्गत स्थानीय  निवासियो ने पौधे लगाए गए। डॉली शर्मा फाउंडेशन की अध्यक्ष कांग्रेस नेत्री डॉली शर्मा ने कहा की लगातार बढ़ते तापमान, प्रदूषण और पर्यावरण की हानि की वजह से मानव जीवन खतरे मे आ रहा है। ऐसे में फाउंडेशन द्वारा लगातार पौधे वितरित किए जा रहे हैं और लोगों को वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed