{"_id":"60e444708ebc3ebc7846e8ed","slug":"ghaziabad1625572464","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानकों से डेढ़ गुना अधिक दर्ज किया गया शहर का प्रदूषण स्तर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मानकों से डेढ़ गुना अधिक दर्ज किया गया शहर का प्रदूषण स्तर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानकों से डेढ़ गुना अधिक दर्ज किया गया शहर का प्रदूषण स्तर
विज्ञापन
- गाजियाबाद शहर का प्रदूषण स्तर मंगलवार को मानको से डेढ़ गुना अधिक 174 दर्ज किया गया
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। गाजियाबाद शहर का प्रदूषण स्तर मंगलवार को भी येलो जोन में बना रहा। गाजियाबाद शहर का एक्यूआई मानकों से डेढ़ गुना अधिक 174 दर्ज किया गया। आंकड़ों के अनुसार गाजियाबाद के चारों मॉनिटरिंग स्टेशन पर पीएम 2.5 का स्तर ग्रीन जोन में रहा। कई दिनों बाद सभी स्टेशनों पर पीएम 2.5 का स्तर ग्रीन जोन में आया है।
गाजियाबाद शहर का प्रदूषण स्तर पिछले कई दिनों से येलो जोन में बना हुआ है। मंगलवार को भी गाजियाबाद शहर का प्रदूषण स्तर येलो जोन में मानको से डेढ़ गुना अधिक 174 दर्ज किया गया। वहीं गाजियाबाद में सबसे प्रदूषित वसुंधरा इलाका रहा। यहां पर एक्यूआई मानकों से डेढ़ गुना अधिक 187 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम दस का स्तर येलो जोन में 187 तो पीएम 2.5 का स्तर ग्रीन जोन में 72 रहा। यहां पर ओजोन का लेवल येलो जोन में 110 दर्ज किया गया। संजय नगर इलाके में एक्यूआई 183 तक पहुंच गया। यहां पर पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 183 और 81 दर्ज हुआ। वहीं लोनी में भी प्रदूषण का स्तर येलो जोन में 168 तक पहुंच गया। यहां पर पीएम दस भी येलो जोन में मानको से डेढ़ गुना अधिक 168 रहा। वहीं पीएम 2.5 का स्तर 69 दर्ज किया गया। सबसे कम प्रदूषण इंदिरापुरम इलाके में रहा। इंदिरापुरम का एक्यूआई 157 रहा। यहां पर पीएम दस 157 रहा। वहीं पीएम 2.5 का स्तर 66 दर्ज हुआ। यहां पर पीएम 2.5 का स्तर ग्रीन जोन में बना हुआ है।
अंकुश बिश्नोई
विज्ञापन