फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सिम का केवाईसी कराने के नामपर 11 हज़ार की ठगी

सिम का केवाईसी कराने के नामपर 11 हज़ार की ठगी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा निवासी महिला का मोबाइल सिम केवाईसी करवाने के झांसा देकर 11 हज़ार रुपए ठग लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर ठगी का पता चला। पीड़िता ने इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इंदिरापुरम के वसुंधरा सेक्टर 9 में मधुलिका चौधरी परिवार के साथ रहती हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया की उनके मोबाइल के सिम का केवाईसी के संबंध में कॉल आया। कॉल करने वाले ने एप डाउनलोड करने और केवाईसी प्रोसेसिंग लिंक पर जाने के लिए कहा। इसके बाद ईमेल आईडी, डेबिट कार्ड नंबर आदि के बारे में विवरण पूछा। इसके बाद खाते से 11200 राशि डेबिट हो गई। पीड़िता ने बैंक को कॉल कर कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद इंदिरापुरम थाने और साइबर सेल में मामले की शिकायत की। एस एच ओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मोबाइल नंबर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed