फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ठग गैंग को फर्जी आईडी पर सिम बेचता था वीआई का एजेंट, गिरफ्तार

ठग गैंग को फर्जी आईडी पर सिम बेचता था वीआई का एजेंट, गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 04:59 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर सेल ने फर्जी आईडी पर प्री-एक्टिवेटेड सिम बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वोडाफोन (वीआई) का एजेंट है। साइबर सेल के नोडल अधिकारी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि एमएमजी के डॉ. शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने 18 जनवरी को ऑनलाइन समान आर्डर किया था। ऑनलाइन सामान सप्लाई करने वाली कंपनी की तरफ से कॉल आई और कंसेशन का झांसा देकर कंपनी के खाते में पेमेंट करने को कहा।
विज्ञापन
डॉ. शिवेंद्र प्रताप सिंह ने खाते में करीब 9 हजार रुपये भेज दिए। लेकिन इसके बावजूद सामान नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने साइबर सेल में शिकायत की थी। जांच में पता चला कि जिस नम्बर से फ्रॉड किया गया, वह गाजियाबाद के वीआई एजेंट के द्वारा जारी किया गया था। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने एजेंट को गिरफ्तार कर लिया है। साइबर सेल के नोडल अधिकारी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी और अपने फर्जी आधार कार्ड से सिम एक्टिवेट कर उन्हें एक हजार रुपये में ठग गैंग को बेचता था। सीओ का कहना है कि गैंग के अन्य सदस्य ट्रेस हुए हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed