फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 04:55 PM IST
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
- राजेंद्र नगर इलाके से पुलिस ने बदमाश को पकड़ा - बदमाश के पास से पुलिस ने नशीली गोली बरामद की माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। राजेंद्र नगर इलाके में मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाश के पास से नशीली गोलियां बरामद की है। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ थाना साहिबाबाद और थाना कौशांबी में कई वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी।
थाना साहिबाबाद एसएचओ विष्णु कौशिक ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक वाहन चोर राजेंद्र नगर दादा मार्केट के पास आने वाला है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को देख वह भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से अल्प्राजोलम पांच सौ नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम आकिल सलमान निवासी न्यू हिंडन विहार अर्थला बताया। उसने बताया कि वह और उसका गैंग ई रिक्शा और कारों से बैटरी चोरी करता है। इसके बाद उससे मिलने वाले पैसे से नशीली गोलियां खरीदकर बॉर्डर व आसपास के इलाकों में महंगे दामों पर बेचते हैं। इससे मिलने वाले पैसे से अपने शौक पूरा करते हैं। एसएचओ ने बताया कि काफी समय से आरोपी की तलाश की जा रही थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना साहिबाबाद में छह और कौशांबी थाने में एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed