{"_id":"6acf8a5cabc303dad1025ef3","slug":"video-fire-breaks-out-in-house-due-to-short-circuit-loss-exceeds-five-lakh-rupees-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, पांच लाख से अधिक का नुकसान","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, पांच लाख से अधिक का नुकसान
नीरज नरवरिया
Updated Wed, 14 Oct 2026 07:27 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
खिलारा/मऊरानीपुर। मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पुराना भानपुरा में बुधवार रात करीब तीन बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक आवासीय खपरैल मकान की दो पट अटारी में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और अटारी में रखा घरेलू सामान, अनाज, नकदी, बाइक और सोने-चांदी के आभूषण जलकर राख हो गए। पीड़ित किसान परिवार ने अग्निकांड में पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने की बात कही है। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षति का आकलन किया।
ग्राम भानपुरा निवासी ग्यासीलाल कुशवाहा पुत्र बुरके उर्फ कन्नू ने बताया कि 14 अक्टूबर की रात करीब तीन बजे उनके मकान की अटारी में बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। रात का समय होने के कारण परिवार में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से अटारी में रखा घरेलू सामान और परिवार के उपयोग के लिए सुरक्षित रखा अनाज जल गया।
पीड़ित के अनुसार, आग में कूलर, सिलाई मशीन, चारपाइयां, कपड़े, बर्तन, लकड़ी का बेड, तखत, सिंचाई के पाइप, छान-छप्पर समेत अन्य सामान नष्ट हो गया। इसके अलावा करीब दो क्विंटल गेहूं, 25 किलोग्राम चावल, एक क्विंटल मटर, एक क्विंटल चना और 50 हजार रुपये की नकदी भी जल गई। आग की चपेट में आने से मोटरसाइकिल तथा करीब 12 से 15 ग्राम सोने और 250 ग्राम चांदी के आभूषण भी नष्ट होने की बात कही गई है।
अग्निकांड में घर का सामान और अनाज नष्ट होने से किसान परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद राजस्व विभाग के लेखपाल दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे और प्रभावित मकान व जले हुए सामान का निरीक्षण किया। उन्होंने नुकसान का आकलन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।