फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ऑर्गेनिक होम्स फ्लैट खरीदारों ने दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी, सौंपा ज्ञापन

ऑर्गेनिक होम्स फ्लैट खरीदारों ने दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी, सौंपा ज्ञापन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
ऑर्गेनिक होम्स फ्लैट खरीदारों ने दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी, सौंपा ज्ञापन
ऑर्गेनिक होम्स वेलफेयर एसोसिएशन पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन - फोटो : Amar Ujala
फोटो सहित...
विज्ञापन
सबहेडः एनएच-9 स्थित ऑर्गेनिक होम सोसायटी के फ्लैट खरीदारों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, बिल्डर पर लगाया पजेशन में देरी करने का आरोप - सिटी मजिस्ट्रेट ने फ्लैट खरीदारों को उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। एनएच-9 स्थित ऑर्गेनिक होम प्रोजेक्ट में पजेशन नहीं मिलने से फ्लैट खरीददारों का सब्र अब जबाव देने लगा है। पजेशन मिलने में लगातार हो रही देरी और बिल्डर के रवैए से नाराज ऑर्गेनिक होम्स वेलफेयर एसोसिएशन पदाधिकारियों ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को डीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। फ्लैट खरीदारों ने मांगों का जल्द निस्तारण न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।
ऑर्गेनिक होम वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष सर्वेश पंवार और जनरल सेक्रेटरी लक्ष्मण वर्मा का कहना है कि 2015 में लॉन्च हुए प्रोजेक्ट में बिल्डर ने लुभावनी सुविधाएं देने का वादा और समय से फ्लैट का पजेशन देने की बात कही थी। छह साल से अधिक का वक्त बीतने के बावजूद प्रोजेक्ट अब तक पूरा नहीं हो पाया है। प्रोजेक्ट की कुछ टावरों में केवल 50 से 60 फ़ीसदी काम ही हुआ है, जबकि कई टावरों में काम पूरी तरह से बंद है। प्रस्तावित दो टावरों व स्वीकृत मानचित्र के अनुसार प्रस्तावित दुकानों की नींव भी अब तक डाली नहीं गई है। जबकि अधिकांश फ्लैट खरीददार तीन साल पहले ही 75 से 85 फ़ीसदी तक भुगतान कर चुके हैं। ऐसे में पैसे का लगभग पूरा भुगतान करने और पजेशन न मिलने से फ्लैट खरीदारों पर दोहरी मार पड़ रही है। फ्लैट खरीदारों के हो रहे मानसिक और आर्थिक शोषण के खिलाफ डीएम को ज्ञापन सौंप कर उचित कार्रवाई की मांग की गई है। अगर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो फ्लैट खरीददार धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
--------- ऑर्गेनिक होम फ्लैट खरीदारों की यह हैं मांगेः - प्रोजेक्ट के तकनीकी निरीक्षण व गुणवत्ता परखने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिया जाए - प्रोजेक्ट को जल्द पूरा कराने के लिए बिल्डर को दिशा निर्देश जारी किए जाएं - प्रोजेक्ट का स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप सभी टावरों व प्रस्तावित दुकानों के निर्माण की मॉनिटरिंग के आदेश दिए जाएं - बिल्डर के फॉरेंसिक ऑडिट कराए जाने के निर्देश जारी किए जाएं -------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed