फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   राजस्व कानूगो के मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

राजस्व कानूगो के मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 09:04 PM IST
विज्ञापन
राजस्व कानूगो के मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
मोदीनगर तहसील परिसर में कानूगो के मकान में चोरी, जांच करती पुलिस - फोटो : Amar Ujala
राजस्व कानूगो के मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन
-मोदीनगर तहसील परिसर में हुई चोरी, पुलिस जांच शुरू फोटो खबर संवाद न्यूज एजेंसी मोदीनगर। तहसील परिसर में चोरों ने राजस्व कानूगो के मकान पर धावा बोला। मकान का ताला तोड़कर 1.80 लाख रुपये और लाखों रुपये कीमत के जेवर चोरी कर ले गये। वारदात के समय कानूगो परिवार सहित रिश्तेदारी में गई थी। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
मोदीनगर तहसील में प्रीति बालियान राजस्व कानूगो के पद पर कार्यरत है। वह परिसर में बने आवासीय मकान में रहती है। छुटटी के चलते शनिवार को कानूगो परिवार के साथ रिश्तेदारी में गयी थी। रविवार शाम करीब 4 बजे परिवार रिश्तेदारी से लौटा तो देखा मकान के मेन गेट का ताला टूटा पड़ा है, अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। प्रीति बालियान ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। बताया कि मकान का ताला तोड़कर चोर अलमारी से 1.80 लाख रुपये, करीब पांच लाख रुपये कीमत के जेवर समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गये। मौके पर एफसीएल की टीम ने जांच की। तहसील परिसर में चोरी की वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खोल कर रखी दी है। एसएचओ मुनेंद्र सिंह कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने चोरी में किसी परिचित के होने की आशंका जताई है। बताया गया है कि दो माह में तहसील परिसर में यह छठी चोरी की वारदात है।
विज्ञापन
--------- हरभजन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed