फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   तीन बदमाशों ने मारपीट कर किसान से बाइक लूटी

तीन बदमाशों ने मारपीट कर किसान से बाइक लूटी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
तीन बदमाशों ने मारपीट कर किसान से बाइक लूटी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मुरादनगर। नेकपुर-रावली मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने शनिवार को मारपीट कर किसान से बाइक लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने किसान से मारपीट की। पुलिस ने बाइक लूट का मामला चोरी में दर्ज किया है। भनैड़ा गांव निवासी अरूण त्यागी किसान है। वह शनिवार को अपने गांव से नेकपुर किसी काम से जा रहे थे। रावली से नेकपुर से आगे जंगल में पहुंचे, तो पीछे से बाइक सवार तीन बदमाश आये। बदमाशों ने मारपीट कर अरूण त्यागी से बाइक लूट ली और फरार हो गये।
विज्ञापन
पीडि़त ने वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंंची और बदमाशों की तलाश में काबिंग की। लेकिन सफलता नहीं मिली, बदमाश फरार हो चुके थे। वहीं पुलिस ने भी बाइक लूट का मामला चोरी दर्ज कर इतिश्री कर ली। एसएचओ अमित कुमार का कहना है कि पीडि़त की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
--------- हरभजन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed