फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पुलिस ने तीन चोर पलड़े, चोरी का माल बरामद

पुलिस ने तीन चोर पलड़े, चोरी का माल बरामद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने तीन चोर पलड़े, चोरी का माल बरामद
मुरादनगर पुलिस ने पकड़े तीन चोर, माल बरामद - फोटो : Amar Ujala
पुलिस ने तीन चोर पकड़े, चोरी का माल बरामद
विज्ञापन
फोटो खबर संवाद न्यूज एजेंसी मुरादनगर। पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व मैनबाजार में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा कर तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है।
एसएचओ अतिरिक्त वीरेंद्र सिंह बिसारे ने बताया कि 14 जून की रात मैनबाजार स्थित राजीव सिंघल की दुकान के दरवाजे की ग्रिल उखाडक़र चोर एक लाख रुपये नकदी, करीब चार लाख रुपये कीमत का माल चोरी कर ले गये थे। पुलिस ने पीडि़त दुकानदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार को पुलिस ने चैकिंग के दौरान सरना चौराहे के पास से तीन चोरों को गिरफ्तार किया। कब्जे से 800 बीड़ी के मंडल, 300 पैकट रजनीगंधा, 300 पैकट तुलसी, 800 डिब्बी सिगरेट व दो चाकू बरामद की। पूछताछ में अपना नाम राहुल निवासी कोट कॉलोनी, अजीज निवासी कच्ची सरॉय, इनाम निवासी नूरगंज कॉलोनी बताया। पुलिस पूछताछ में चोरों ने अबताया कि वह लोनी में किराये का कमरा लेकर रहते है। दिन में ऑटो चलाकर रेकी करते और रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पकड़े गए चोरों के खिलाफ कई मामले दर्ज है।
विज्ञापन
---------- हरभजन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed