फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दुकान के दरवाजे की ग्रिल तोड़ कर लाखों की चोरी

दुकान के दरवाजे की ग्रिल तोड़ कर लाखों की चोरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
दुकान के दरवाजे की ग्रिल तोड़ कर लाखों की चोरी
विज्ञापन
-मैनबाजार स्थित कलश ट्रेडर्स के सोमवार रात हुई वारदात संवाद न्यूज एजेंसी मुरादनगर। मैन बाजार स्थित एक ट्रेडर्स की दुकान पर सोमवार रात चोरों ने धावा बोला। चोर तीसरी मंजिल के दरवाजे की ग्रिल तोड़ कर एक लाख रुपये नकदी, करीब चार लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गये। पुलिस से पीडि़त ने गुहार लगाई है।
ब्रहमनान कॉलोनी में राजीव सिंघल परिवार सहित रहते है। मैन बाजार में उनकी कलश ट्रेडर्स के नाम से दुकान है, वह रजनीगंधा पान मसाला व सिगरेट के होलसेलर विक्रेता है। सोमवार रात चोर दुकान की तीसरी मंजिल के दरवाजे की ग्रिल तोडक़र दुकान के अंदर दाखिल हुये। इसके बाद गल्ले में रखे एक लाख रुपये और करीब चार लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। राजीव सिंघल ने बताया कि मंगलवार सुबह दुकान पहुंचने पर चोरी की वारदात का पता चला। दुकान में चोरी की खबर पता चलते ही मौके पर व्यापारी जमा हो गये। वारदात की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। व्यपारियो ने चोरी के खुलासे की मांग की है। एसएचओ अमित कुमार का कहना है कि पीडि़त की तहरीर पर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
--------- हरभजन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed