फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बॉस की अश्लील वीडियो बना कुख्यात बवाना के नाम पर मांगी रंगदारी

बॉस की अश्लील वीडियो बना कुख्यात बवाना के नाम पर मांगी रंगदारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो सहित.........
विज्ञापन
- उद्योगपति बॉस के एक महिला से थे संबंध, केबिन में गुप्त कैमरा लगाकर रिकॉर्ड की अश्लील वीडियो - फैक्टरी की महिला कर्मचारी ने पति और सहकर्मी के साथ मिलकर रची साजिश, पुलिस ने तीनों किए गिरफ्तार माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में उद्योगपति की अश्लील वीडियो बना कुख्यात बदमाश नीरज बवाना के नाम पर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। दिलचस्प बात यह है कि उद्योगपति की ही एक महिला कर्मचारी ने पति और सहकर्मी साथ मिलकर घटना की साजिश रची थी। जांच में सुराग मिलने के बाद पुलिस ने शास्त्री नगर निवासी महिला कर्मचारी अपर्णा त्यागी, उसके पति अंकित त्यागी और सहकर्मी अरुण बॉस को गिरफ्तार कर लिया है।.............. नंदग्राम एसएचओ नीरज कुमार सिंह ने बताया कि सेवानगर निवासी एक उद्योगपति की हिंडन विहार में मशीनरी पार्ट बनाने की फैक्टरी है। इस फैक्टरी में शास्त्री नगर निवासी अपर्णा त्यागी काम करती है। बैटरी मालिक के एक महिला से संबंध हैं। अपर्णा को इस बात का पता था। इसके लिए उसने अपने पति अंकित त्यागी और सहकर्मी अरुण बोस के साथ मिलकर उद्योगपति बॉस से मोटी रकम ऐंठने का प्लान बनाया। योजनाबद्ध तरीके से आरोपियों ने उद्योगपति के केबिन में गुप्त कैमरा लगा दिया। उसमें उद्योगपति और उसकी महिला मित्र की अश्लील वीडियो रिकॉर्ड हो गई। एसएचओ के मुताबिक यह अश्लील वीडियो अपर्णा ने अपने पति के हवाले कर दी। इसके बाद पति ने अपना काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जेल से नीरज बवाना का आदमी बोल रहा हूं, 10 लाख दे दे......... पुलिस के मुताबिक अपर्णा के पति अंकित त्यागी ने शास्त्रीनगर इलाके से फर्जी आईडी पर एक मोबाइल सिम ले लिया इसके बाद फैक्टरी मालिक को फोन करके 10 लाख रुपये मांगे। अंकित ने खुद को कुख्यात बदमाश नीरज बवाना का आदमी बताया। कहा कि वह जेल से बोल रहा है। चुपचाप रकम दे दे, नहीं तो जान से मरवा दिया जाएगा। साथ ही यह भी कहा कि उसकी और उसकी महिला मित्र की अश्लील वीडियो भी उसके पास है। अगर पैसे नहीं मिले तो उसे भी वायरल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
6 लाख में हुई सौदेबाजी, शिकायत पर पुलिस ने दबोचे आरोपी........ पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने उद्योगपति से शुरू में 10 लाख रुपए मांगे थे लेकिन बाद में 6 लाखों रुपए में सौदेबाजी कर ली। वहीं घटना के पीछे किसी जानकार का शक होने पर उद्योगपति ने नंदग्राम पुलिस में शिकायत दे दी। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा। घटना के पीछे फैक्टरी की ही कर्मचारी के निकलने पर पुलिस और उद्योगपति दोनों चौंक गए। एसएचओ का कहना है कि अपर्णा, उसके पति अंकित और सहकर्मी अरुण बोस को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed