फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एमसीडी के पूर्व इंजीनियर की हत्या का सूत्रधार सुशील गिरफ्तार

एमसीडी के पूर्व इंजीनियर की हत्या का सूत्रधार सुशील गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो सहित......
विज्ञापन
- नंदग्राम क्षेत्र के गांव सिकरोड में एमसीडी कर्मी गजेंद्र वर्मा का पड़ोसी से हुआ था विवाद - जमानत पर छूटते ही पड़ोसी और उसके बेटों ने पीट-पीटकर उतारा था मौत के घाट माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। गत 21 मार्च की रात को सिकरोड गांव में दिल्ली एमसीडी के पूर्व इंजीनियर गजेंद्र वर्मा की हत्या के साजिशकर्ता सुशील बौद्ध निवासी सेक्टर-2 वसुंधरा को गिरफ्तार किया है। एसएचओ नंदग्राम नीरज कुमार सिंह ने बताया कि सुशील गजेंद्र वर्मा की हत्या की साजिश में शामिल था। हत्या में नाम प्रकाश में आने के बाद से वह फरार चल रहा था। सिकरोड गांव निवासी गजेंद्र वर्मा दिल्ली एमसीडी के पूर्व इंजीनियर थे। मामूली विवाद में पड़ोसी चतर सिंह और उसके बेटों ने गत 21 मार्च की रात को उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। परिजनों के मुताबिक एक दिन पहले 20 मार्च को भी आरोपियों ने झगड़ा किया था। गजेंद्र की शिकायत पर पुलिस चतर सिंह और उसके बेटे लवी को पकड़कर ले आई थी। अगले दिन जमानत पर छूटकर घर जाने के बाद आरोपियों ने गजेंद्र वर्मा की हत्या कर दी। उनकी पत्नी गीता ने चतर सिंह, उसके बेटों लवी, गौरव, हर्ष उर्फ सोनू, पत्नी सुनीता, बेटी पूजा, चतर सिंह का भाई नरेन्द्र उर्फ काला, भतीजे कृष्णा और रविन्द्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस पूर्व में चतर सिंह, गौरव, लवी व हर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
सुशील ने आरोपियों की तरफ से एफआईआर का बनाया था दबाव...... नन्दग्राम एसएचओ नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच में साजिशकर्ता के तौर पर सुशील का नाम सामने आया था। तभी से वह फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि सुशील न्यूज पोर्टल में काम करता है। घटना वाली रात को वह आरोपी पक्ष को साथ लेकर थाने आया था। उसने पुलिस पर दबाव बनाते हुए आरोपी पक्ष की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज कराने की जुगत भिड़ाई थी। लेकिन गजेंद्र वर्मा की मौत की सूचना मिलते ही वह आरोपी पक्ष के साथ थाने से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed