फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   आंधी-बारिश में बिजली के 40 खम्बे गिरे, आपूर्ति बाधित

आंधी-बारिश में बिजली के 40 खम्बे गिरे, आपूर्ति बाधित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
आंधी-बारिश में बिजली के 40 खम्बे गिरे, आपूर्ति बाधित
आंधी बारिश में पेड़ गिरे - फोटो : Amar Ujala
आंधी-बारिश में बिजली के 40 खम्बे गिरे, आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
फोटो खबर संवाद न्यूज एजेंसी मुरादनगर। आंधी-बारिश आने से सोमवार रात बिजली के तारों पर पेड़ गिर गये। जिसके कारण जगह-जगह 40 खंभे टूट गये। हाईटेंशन लाइन टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग के एसडीओ अभिषेक मौर्य ने बताया कि सोमवार रात आई आंधी-बारिश के कारण मुरादनगर डिवीजन के अंतर्गत 40 बिजली के खंभे टूट गये। इतना ही नहीं जगह-जगह से हाईटेंशन व एलटी लाइन टूटने से रात भर बिजली आपूर्ति बाधित रही। बताया कि रात में आंधी-बारिश के कारण काम नहीं हो सका। मंगलवार सुबह शहर के टाउन वन फीडर, टाउन टू, जल निगम फीडर व असालतनगर बिजली के घर के टूटे बिजली के खंबे बदलकर नये लगाये गये, वहीं विद्युत कर्मी हाईटेंशन लाइन पर काम कर रहे है। जिससे मंगलवार रात करीब 9 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल हो सके। बताया कि आंधी-बारिश के कारण राधेश्याम विहार फेस वन, फेस फाइव, शंकर विहार कॉलोनी, डिफैंस कॉलोनी, टाउन वन फीडर आदि समेत कई कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति 18 घंटे तक बाधित रही। बिजली गुल होने के कारण लोगों को पानी तक की किल्लत का सामना करना पड़ा। इसके अलावा मोदीनगर में भी कई जगह बिजली के खंबे टूट गये।
विज्ञापन
---------- हरभजन सिंह

आंधी-बारिश में बिजली के 40 खम्बे गिरे, आपूर्ति बाधित
2 - फोटो : Amar Ujala
2

आंधी-बारिश में बिजली के 40 खम्बे गिरे, आपूर्ति बाधित
मुरादनगर आंधी बारिश में पेड़ गिरे व बिजली के तार टूटे - फोटो : Amar Ujala
मुरादनगर आंधी बारिश में पेड़ गिरे व बिजली के तार टूटे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed