फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   गेंहू क्रय केंद्र पर अपना गेंहू बेचने के लिए किसानों की लगी लाइन

गेंहू क्रय केंद्र पर अपना गेंहू बेचने के लिए किसानों की लगी लाइन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
गेंहू क्रय केंद्र पर अपना गेंहू बेचने के लिए किसानों की लगी लाइन
मोदीनगर निवाड़ी सामुदायिक केंद्र में संचालित गेंहू क्रय केंद्र पर किसानों की ट्रैक्टर ट्राली की लगी लाइन - फोटो : Amar Ujala
गेंहू क्रय केंद्र पर अपना गेंहू बेचने के लिए किसानों की लगी लाइन
विज्ञापन
फोटो खबर संवाद न्यूज एजेंसी मोदीनगर। निवाड़ी नगर पंचायत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित गेंहू क्रय केंद्र पर सोमवार को किसानों को अपना गेंहू बेचने के लिए लाइन लगानी पड़ी। बताया गया हैकि ट्रैक्टर ट्राली की करीब एक किमी लंबी लाइन लग गयी। किसान दोपहर तक अपना गेंहू बेचने के लिए लाइन में लगे रहे। प्रदेश सरकार ने 1975 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से किसानों से गेंहू खरीदने के लिए जगह-जगह गेंहू क्रय केंद्र खोले है। जिसमें किसान ऑनलाइन पंजीकरण कर क्रय केंद्र पर अपना गेंहू बेच सकता है। गेंहू लेने के बाद उसका भुगतान किसान के खाते में दिया जा रहा है। बाजार में सरकारी रेट से कम कीमत होने के कारण इस बार सरकारी गेंहू क्रय केंद्रों पर गेंहू बेचने के लिए मारमारी मची है। कस्बा निवाडी में पुराने नगर पंचायत कार्यायल के सामने सामुदायिक केंद्र में संचालित गेंहू क्रय केंद्र चल रहा है। सोमवार सुबह करीब सात बजे से केंद्र पर किसान ट्रैक्टर ट्राली से अपना गेंहू बेचने के लिए पहुंचे। करीब एक किमी लंबी ट्रैक्टर ट्राली की लाइन लग गयी। किसान दोपहर दो बजे तक अपना गेंहू केंद्र पर बेचने के लिए लाइन में लगे रहे। केंद्र पर कोविड़-19 नियमों की अनदेखी हुई। केंद्र संचालक सुबोध कुमार का कहना है कि केंद्र पर आने वाले किसानों का गेंहू लिया जा रहा है।
विज्ञापन
--------- हरभजन सिंह

गेंहू क्रय केंद्र पर अपना गेंहू बेचने के लिए किसानों की लगी लाइन
2 - फोटो : Amar Ujala
2
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed