फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   वैक्सीन स्टोर प्रभारी पर महिला चिकित्सक ने लगाया गाली गलौज करने का आरोप

वैक्सीन स्टोर प्रभारी पर महिला चिकित्सक ने लगाया गाली गलौज करने का आरोप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। एक तरफ कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जहां लोग टीकाकरण कराने के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ वैक्सीन स्टोर प्रभारी द्वारा आए दिन वैक्सीन केंद्र प्रभारियों से दुर्व्यवहार के आरोप लग रहे हैं। डॉक्टरों से दुर्व्यवहार करने वाले वैक्सीन स्टोर प्रभारी को प्रांतीय चिकित्सक संघ के सचिव ने हटाए जाने की मांग की है। लगातार में मिल रही शिकायत के बाद सीएमओ ने मामले की जांच करने का निर्देश डॉ आरके गुप्ता को सौंपी है।
करहेड़ा स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ. नेहा गोस्वामी ने सीएमओ को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि वर्तमान में वह करहेड़ा के साथ शालीमार गार्डन स्वास्थ्य केंद्र का भी कार्यभार संभाल रही हैं। आरोप है कि सात मई को जिला वैक्सीन स्टोर के प्रभारी रामबाबू गौतम ने फोन पर उनके साथ गाली गलौज और अभद्रता की। आरोप है कि वह पहले भी महिला चिकित्सक और स्वासथ्यकर्मी के साथ अभद्रता कर चुके हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में इस प्रकार व्यवहार उचित नहीं है। इससे अधिकारी और कर्मचारी का मनोबल कमजोर होता है। इस संबंध में उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से शिकायत की। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि इस मामले की जांच जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ आरके गुप्ता को सौंपी गई है। इस मामले में राम बाबू से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। दूसरी तरफ वैक्सीन प्रभारी का संघ के अध्यक्ष डॉ विश्राम सिंह बचाव करते नजर आए। जबकि सचिव डॉ प्रदीप यादव ने सीएमओ को पत्र देकर प्रभारी को हटाए जाने की मांग की है। जांच अधिकारी डॉ आरके गुप्ता का कहना है कि जल्द ही रिपोर्ट सीएमओ को सौप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed