फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सामूहिक दुष्कर्म के मामले में निवर्तमान प्रधान का भाई गिरफ्तार

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में निवर्तमान प्रधान का भाई गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
अहार। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी निवर्तमान प्रधान का भाई है, जबकि पीड़िता का पति और एक साथी अभी फरार है। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
अहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तीन दिन पूर्व थाने पर तहरीर दी थी। जिसमें उसने बताया था कि उसका पति बाहर रहकर काम करता है। बीते दिनों उसका पति घर आया हुआ था, उस दौरान आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों को भी घर पर बुला लिया था। तभी आरोपी पति ने पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद आरोपी पति मनीष उसके साथी बबलू व एक अन्य मित्र ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही आरोपियों ने शिकायत करने पर उसे हत्या की धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पति मनीष उसके साथी बबलू व एक अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी। बताया गया कि बृहस्पतिवार को थाना पुलिस ने आरोपी बबलू को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायिक हिरासत में पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। आरोपी बबलू निवर्तमान प्रधान का भाई है। पुलिस इस मामले में आरोपी पति मनीष व एक अन्य आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करने का दंभ भरा जा रहा है। थाना प्रभारी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि बबलू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed