फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कई मोहल्लों की बिजली रही गुल, जेई व उच्चाधिकारियों ने नहीं उठाए फोन

कई मोहल्लों की बिजली रही गुल, जेई व उच्चाधिकारियों ने नहीं उठाए फोन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
बुगरासी। लाइन में फाल्ट के चलते  कई मोहल्लों की आपूर्ति बाधित रही है। गर्मी और मच्छर के चलते लोग परेशान रहे। आपूर्ति को सही किए जाने के लिए उपभोक्ताओं ने जेई सहित उच्च अधिकारियों को फोन किया लेकिन किसी भी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया। बिजली घर का फोन भी स्विच ऑफ कर लिया गया।
विज्ञापन
इस बार मच्छरों की भरमार है और कोरोना संक्रमण भी तेजी से फैल रहा है। बुखार से बचे रहने के लिए लोग मच्छरों से बचने के लिए पंखे में सोते हैं। मंगलवार रात लगभग आठ बजे तकियावाला, चामुंडावाला, शनि बाजार, मन्दिरवाला आदि मोहल्लों के कुछ घरों की आपूर्ति बाधित रही है। धीरज कुमार, सईद सैफी, हरवीर सिंह आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि मीटर में हल्की लाइट आती रही लेकिन घर में आपूर्ति नहीं आई। लाइन में फाल्ट को सही किए जाने के लिए जेई संजीव कुमार सहित एक्सइन को भी कई बार कॉल की लेकिन किसी ने भी फ़ोन नहीं उठाया। यहां तक कि बिजली घर के नंबर को स्विटच्ड ऑफ कर लिया गया। भारी मच्छर और तेज गर्मी के चलते पूरी रात परेशानी रही है। बुधवार की सुबह भी पानी के लिए किल्लत झेलनी पड़ी है। उपभोक्ताओं ने हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई जिसे रात्रि लगभग ढाई बजे समस्या का मेसेज भेज दिया गया जबकि आपूर्ति सही नहीं की गई। आपूर्ति सही नहीं करने और जेई व उच्चाधिकारियों द्वारा फोन नहीं उठाने को लेकर उपभोक्ताओं में रोष है। बुधवार दिन में 11 बजे आपूर्ति दी गई
विज्ञापन
जेई फाल्ट पर नहीं उठाते फोन विद्युत उपकेंद्र बुगरासी में जब भी कहीं फाल्ट आता है तो उसकी सूचना उपभोक्ता देने लगते हैं। उपभोक्ता जल्द ही आपूर्ति चाहते हैं लेकिन फाल्ट होने पर जेई संजीव कुमार कभी फोन नहीं उठाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed