फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ड्यूटी से घर लौट रही महिला को अगवा करने की कोशिश

ड्यूटी से घर लौट रही महिला को अगवा करने की कोशिश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 04:44 PM IST
विज्ञापन
- शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने धुनाई के बाद पुलिस को सौंपे कार सवार आरोपी
विज्ञापन
- पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर कविनगर पुलिस ने जेल भेजे दोनों आरोपी माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र में ड्यूटी से घर लौट रही महिला से छेड़छाड़ कर कार सवार दो आरोपियों द्वारा अगवा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। महिला के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया और धुनाई के बाद पुलिस का सौंप दिया। पीड़िता की तहरीर पर कविनगर पुलिस ने गांव सिहानी निवासी दो आरोपियों अनुज और कृष्णपाल के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
नंदग्राम थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला के मुताबिक एक्सपोर्ट कंपनी में नौकरी करती है। बीती रात वह ड्यूटी खत्म करके घर लौट रही थी। एएलटी पेट्रोल पंप के पास खड़ी होकर वह सवारी का इंतजार करने लगी। आरोप है कि इसी दौरान कार सवार दो लोग पहुंचे और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला का कहना है कि उक्त दोनों आरोपियों ने उसे जबरन कार में खींचने की कोशिश की। आरोपियों की मंशा भांपकर उसने शोर मचा दिया, जिसके बाद आसपास के लोग व राहगीर इकट्ठा हो गए और दोनों आरोपियों को दबोच लिया। लोगों ने दोनों आरोपियों की जमकर धुनाई की और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। कविनगर एसएचओ अजय कुमार का कहना है कि दोनों आरोपियों की पहचान अनुज और कृष्णपाल निवासीगण ग्राम सिहानी के रूप में हुई है। पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed