{"_id":"607489268ebc3ec39577f8d8","slug":"ghaziabad1618250022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"2017 से शुरू की तैयारी, दूसरे अवसर में हर्षिका सिंह ने ऑल यूपी पाई 15वीं रैंक","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
2017 से शुरू की तैयारी, दूसरे अवसर में हर्षिका सिंह ने ऑल यूपी पाई 15वीं रैंक
विज्ञापन
यूपी पीसीएस-2020 परीक्षा में हर्षिका सिंह ने ऑल यूपी 15वीं रैंक हासिल की
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटः कौशांबी जिले के लिए भी महत्वपूर्ण....
विज्ञापन
सबहेडः प्रताप विहार निवासी हर्षिका का सिविल सर्विसेज परीक्षा के दूसरे अवसर में 21 मई को है साक्षात्कार
- नियमित आठ घंटे पढ़ाई और चाचा के मार्गदर्शन को बताया सफलता का आधार
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपी पीएससी) की पीसीएस-2020 की परीक्षा में प्रताप विहार निवासी हर्षिका सिंह ने ऑल यूपी 15वीं रैंक हासिल कर गाजियाबाद का मान बढ़ाया है। हर्षिता सिंह ने यूपी पीसीएस के अपने दूसरे अवसर में सफलता हासिल की है। हर्षिका ने 2017 में सिविल सर्विसेज के साथ यूपी पीसीएस की तैयारी शुरू की थी। पीसीएस के साथ संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सर्विसेज परीक्षा के दूसरे अवसर में हर्षिका दूसरी बार साक्षात्कार तक पहुंची है।
अगले माह 21 मई को हर्षिका सिविल सर्विसेज परीक्षा का साक्षात्कार देंगी। हर्षिका ने दसवीं की पढ़ाई होली चाइल्ड स्कूल से 94 प्रतिशत अंक, 12वीं की पढ़ाई डीपीएसजी मेरठ रोड से 94 प्रतिशत और बीटेक सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री आईईटी लखनऊ से 2017 में हासिल की। बीटेक में वह अपने ब्रांच की टॉपर रहीं। 2017 से ही सिविल सर्विस के साथ यूपीपीसीएस की उनकी तैयारी शुरू हुई। वह मूल रूप से कौशांबी जिले के टीकरी नागी गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता अवधेश कुमार उद्यमी और मां स्नेहप्रभा सिंह ग्रहणी हैं। उनके छोटे भाई दीपक सिंह सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।
हर्षिका सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय चाचा प्रयागराज में ऑर्थोपेडिक डॉ. राजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन और परिजनों के प्रोत्साहन को दिया। सिविल सर्विसेज के साथ यूपी पीसीएस की तैयारी में उन्होंने केवल टेस्ट सीरीज के लिए कोचिंग की मदद ली। फिर नियमित आठ घंटे की गई तैयारी को सफलता का आधार बताया। हर्षिका को क्लासिकल उपन्यास परिणाम बेहद पसंद है। उन्होंने मनोविज्ञान को सिविल सर्विसेस के साथ यूपीपीसीएस में अपना वैकल्पिक विषय चुना। सफलता के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
-------------------
सफलता हासिल करने के हर्षिका के टिप्सः
- नियमित रूप से 8 से 10 घंटे करें पढ़ाई
- गलतियों की परख कर उन्हें दूर करने का करें प्रयास
- टेस्ट सीरीज की मदद से करें तैयारी
- मेंस के लिए राइटिंग प्रैक्टिस है बेहद जरूरी
- नोट बनाकर करें तैयारी
- करंट अफेयर्स पर ध्यान देना जरूरी, नियमित पड़े समाचार पत्र
- अपनी रुचि के हिसाब से वैकल्पिक विषय का करण चुनाव
------------------
यूपी पीसीएस-2020 परीक्षा में ऑल यूपी 15वीं रैंक हासिल करने वाली हर्षिका सिंह अपने माता पिता और भाई के साथ
- फोटो : Amar Ujala
यूपी पीसीएस-2020 परीक्षा में ऑल यूपी 15वीं रैंक हासिल करने वाली हर्षिका सिंह अपने माता पिता और भाई के साथ