फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पहली बार पंचायत चुनाव में पीपीई किट पहनकर कराएंगे चुनाव

पहली बार पंचायत चुनाव में पीपीई किट पहनकर कराएंगे चुनाव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
- मतदान केंद्रों पर थर्मल स्कैनर, पल्स ऑक्सीमीटर एवं सैनिटाइजर की होगी व्यवस्था  
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। त्रिस्तरीय चुनाव में पहली बार पीपीई किट पहनकर कर्मचारी मतदान कराएंगे, क्योंकि कोरोना संक्रमित मरीजों को आयोग ने मतदान करने की छूट दी है। ऐसे में बूथ पर मौजूद पीठासीन अधिकारी व अन्य कर्मचारी संक्रमण से बचाव के लिए पीपीई किट पहनकर मतदान कराएंगे। इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव कराने वाले कर्मचारियों को पीपीई किट, थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजर सहित अन्य चीजें प्रशासन की तरफ से उपलब्ध कराई जाएंगी। 15 अप्रैल को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 14 जिला पंचायत सदस्य, 161 ग्राम प्रधान, 323 क्षेत्र पंचायत पद के लिए मतदान होगा। इसमें 5.56 लाख मतदाता मतदान करेंगे।  कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मतदान के लिए पहुंचने वाले मतदाताओं की कोविड हेल्प डेस्क पर जांच की जाएगी।  बूथों में प्रवेश से पहले थर्मल स्कैनिंग बूथ पर आने वाले मतदाताओं की पहले थर्मल स्कैनर से जांच की जाएगी, अगर मतदाता का तापमान 98.8 डिग्री सेल्सियस से अधिक पाया जाएगा तो उसे अलग बैठाया जाएगा। अंतिम समय में पुन: जांच में तापमान अधिक होने पर पीपीई किट पहनाकर मतदान कराया जाएगा। बिना मास्क के बूथ पर पहुंचने वालों को वोट डालने नहीं दिया जाएगा।। चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि मतदाता मास्क का प्रयोग करते हुए एक निश्चित दूरी बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
मतदान केंद्र की लाइनाें में सोशल डिस्टेंसिंग होगी अनिवार्य  मतदान केंद्रों पर सोसल डिस्टेंसिंग का पालन सख्ती से कराया जाएगा। सभी मतदान केंद्रों पर दो गज की दूरी बनाते हुए मतदाताओं के लिए गोल घेरे बनाए जाएंगे, जिससे कि लोग संक्रमण से बचाव के लिए 
विज्ञापन
विज्ञापन
--------------- आशुतोष यादव 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed