फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, विरोध पर किया हमला

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, विरोध पर किया हमला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला के घर में घुसकर दबंगों ने मारपीट की। साथ ही आरोपी पड़ोसन के पुत्र ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। पीड़िता की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है हालांकि अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि उनका पड़ोसी से किसी बात को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। कई बार समाज के जिम्मेदार लोगों ने आपस में बैठ कर समझौता भी करवा दिया। लेकिन पड़ोसी अपने मन मे रंजिश पाले हुए है। आरोप है कि गत एक अप्रैल को जब वह घर पर अकेली थी, तो पड़ोस की महिला अपनी तीन बेटी, बेटे के साथ घर पर आ धमकी। आते ही गाली-गलोच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर पड़ोसन के बेटे ने छेड़छाड़ भी की। शोर मचा तो क्षेत्र के अन्य लोगो को आते हुए देख सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि, पीड़िता के पति की तहरीर पर उनकी पड़ोस की महिला, उसकी तीन बेटी व एक बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed