फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पंचायत चुनाव के लिए जिले से रवाना हुई फ़ोर्स

पंचायत चुनाव के लिए जिले से रवाना हुई फ़ोर्स

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के लिए जिले से रवाना हुई फ़ोर्स
चुनाव के लिए ग़ैर जनपद रवाना होने से पूर्व लाइन में मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : Amar Ujala
बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत में पहले व दूसरे चरण में सहारनपुर, बागपत, गाजियाबाद तथा मुजफ्फरनगर में मतदान होना है। चुनाव ड्यूटी के लिए जिले से पुलिस फोर्स को ब्रीफ कर रवाना किया गया। पुलिसकर्मियों को ड्यूटी स्थल पर पहुंचाने के लिए बसों से भिजवाया गया है। साथ ही पुलिस अधीक्षक नगर ने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट किया कि, सभी अपनी-अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा के साथ करें ताकि निर्विघ्न मतदान संपन्न हो सके। वहीं अब जनपद की सुरक्षा व्यवस्था चुनिंदा पुलिसकर्मियों के हाथ मे है।
विज्ञापन
सोमार को रिजर्व पुलिस लाइन में चुनाव ड्यूटी में जाने वाले पुलिसकर्मियों को एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी व सीओ संग्राम सिंह ने ब्रीफ किया। पहले व दूसरे चरण में सहारनपुर, बागपत, गाजियाबाद तथा मुजफ्फरनगर में पंचायत चुनाव होना है। इसके लिए जिले से 745 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी है। इनमें इंस्पेक्टर, उपनिरीक्षक तथा सिपाही हैं। ब्रीफ करते हुए एसपी सिटी ने पुलिसकर्मियों से शांतिपूर्ण मतदान कराने को कहा है। साथ ही हिदायत दी है कि सभी अपने-अपने ड्यूटी प्वांइट पर ही जमा रहेगे जिससे कि कोई भी शरारती तत्व मतदेय स्थल पर प्रवेश न कर सके। ब्रीफ के बाद सभी को बसो व अन्य वाहनों में बैठा कर रवाना कर दिया गया है। गैरतलब है कि जनपद्भर में करीब दो हजार पुलिसकर्मी हैं। पहले से ही जनपद में करीब 40 प्रतिशत फ़ोर्स की कमी है। चुनाव में करीब 745 पुलिसकर्मियों के रवाना होने से जनपद की सुरक्षा को चैक चौबंद रखना चुनौती रहेगा।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए जिले से रवाना हुई फ़ोर्स
गैर जनपदों में चुनाव कराने के लिए पुलिस की बस व अन्य गाड़ियों को हरी झंडी दिखाते अफसर। - फोटो : Amar Ujala
गैर जनपदों में चुनाव कराने के लिए पुलिस की बस व अन्य गाड़ियों को हरी झंडी दिखाते अफसर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed