{"_id":"606d9c438ebc3e59144f1f30","slug":"ghaziabad1617796163","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने ली प्रज्ञाकुंज सोसायटी की सुध","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नगर निगम ने ली प्रज्ञाकुंज सोसायटी की सुध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने ली प्रज्ञाकुंज सोसायटी की सुध
विज्ञापन
- बुधवार से सोसायटी में शुरू हुआ काम
- नाले की सफाई के साथ ही इंटरलॉकिंग एवं स्ट्रीट लाइट लगवाने का शुरू हुआ काम
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर-4सी स्थित प्रज्ञाकुंज सोसायटी के लोगों की मेहनत रंग लाई। बुधवार को नगर निगम की टीम ने सोसायटी में निरीक्षण करने के साथ ही साफ-सफाई एवं निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सोसायटी के बड़े नाले की साफ सफाई के साथ ही इंटरलॉकिंग एवं स्ट्रीट लाइट लगवाने का काम शुरू कर दिया गया।
सोसायटी में लंबे समय से स्थिति बदहाल थी। एओए पदाधिकारियों के साथ सोसायटी रेजिडेंट्स भी पिछले सप्ताह नगर निगम एवं विद्युत विभाग के कार्यालय अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे। सोसायटी की समस्याओं को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित की गई। इसके बाद अधिकारियों ने सोसायटी का संज्ञान लिया और बुधवार को टीम सोसायटी में पहुंची। सोसायटी निवासी नर्गिश ने बताया कि बुधवार को काम शुरू कर दिया गया। नगर निगम सुपरवाइजर संजीव अपनी टीम लेकर पहुंचे एवं नाले की सफाई कार्य की शुरुआत कराई। सुपरवाइजर ने बताया कि सोसायटी में नाले की सफाई के बाद खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को बदली जाएगी और पार्क में प्लास्टर के साथ ही सोसायटी की सड़कों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी। सोसायटी के लोगों ने भी काम होने की उम्मीद से राहत की सांस ली है।
विज्ञापन