{"_id":"606c6e898ebc3e591d013d9c","slug":"ghaziabad1617718921","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के काफिले के आगे लेटा पीड़ित, कब्जा न हटने से था हताश","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
डीएम के काफिले के आगे लेटा पीड़ित, कब्जा न हटने से था हताश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। दबंगों द्वारा जमीन पर कब्जा करने से परेशान होकर एक महिला मंलगवार को अपने परिजनों के साथ कलक्ट्रेट पहुंची। डीएम से मुलाकात नहीं होने पर महिला का पति अपने बच्चों के साथ डीएम के काफिले के आगे लेट गया। सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस कर्मियों ने उनको गाड़ी के आगे से हटा कर उनकी परेशानी सुनकर शीघ्र ही उनकी जमीन को कब्जा मुक्त कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
अनूपशहर तहसील के गावं हसनपुर निवासी महिला पूनम देवी अपने पति मोहन और देवर राजपाल के साथ मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंची। लेकिन, डीएम से मुलाकात नहीं हो पाई। जिसके बाद महिला का पति मोहन अपनी दो बेटियों के साथ कार्यालय से निकल रहे डीएम के काफिले के आगे लेट गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस कर्मियों की मदद से उनको गाड़ी के आगे से हटाया। पीड़ित पूनम ने दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव के ही दबंग लोगों ने उनके प्लाट और जमीन पर कब्जा कर रखा है। तहसील स्तर पर अनेकों पर बार शिकायती पत्र देने के बाद भी तहसील प्रशासन जमीन से कब्जा नहीं हटवा रहे है। दबंग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने पीड़ित परिवार को शीघ्र ही उनकी जमीन से कब्जा हटाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन