फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पुत्र की मौत का समाचार सुन पिता हो गए बेहोश, गांव में छाया मातम

पुत्र की मौत का समाचार सुन पिता हो गए बेहोश, गांव में छाया मातम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर औगना निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात सिपाही महेंद्र की मौत की सूचना मिलते ही पिता बेहोश हो गए। अशोक की मौत का समाचार सुनकर गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव रहमतपुर औगना निवासी महेंद्र पुत्र अशोक मुजफ्फरनगर जिले में सिपाही के पड़ पर कार्यरत थे। मंगलवार को महेंद्र सिंह की मुजफ्फरनगर में हुए सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। मृत्यु का समाचार सुनकर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार महेंद्र सिंह के पिता अशोक कुमार कई वर्ष पहले गांव से जाकर गाजियाबाद लोनी बॉर्डर पर रहने लगे थे। महेंद्र सिंह तीन भाइयों में मंझले थे। वहीं, पुत्र की मौत का समाचार सुनकर पिता अशोक कुमार बेहोश हो गए। दो दिन पूर्व महेंद्र सिंह के माता-पिता होली के पर्व को मनाने के लिए गांव रहमतपुर औगना आए थे। लेकिन, पिता अशोक को क्या पता था कि उनकी यह होली की खुशी अब ज्यादा दिन नही रहेगी। मंगलवार को पुत्र की मौत का समाचार पाकर पिता को पहले विश्वास नहीं हुआ। बाद में पता चलने पर पिता रोते-रोते बेहोश हो गए। परिजनों ने बमुश्किल पिता का ढांढस बंधाया। उसके बाद सभी लोग मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed