फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   होली पर तीन स्थानों पर हुई मारपीट, एक को मारा चाकू

होली पर तीन स्थानों पर हुई मारपीट, एक को मारा चाकू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
बुगरासी। होली पर तीन स्थानों पर मारपीट की घटना हुईं। कहीं शराब के नशे में तो कहीं बीच-बचाव को लेकर जमकर मारपीट हुई। एक घटना में एक युवक को चाकू तक मार दिया गया जबकि उसकी गर्भवती पत्नी को खींचकर पीटा गया।
विज्ञापन
कस्बे में होली पर पंखे की शोभायात्रा में भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं कई स्थानों पर मारपीट की घटना हुईं। एक गांव दो व्यक्तियों में हुई मारपीट में बीच-बचाव में आए व्यक्ति के साथ मारपीट की गई। इसके बाद दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए जिसमें जमकर मारपीट हुई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं एक अन्य गांव के युवकों की कस्बे के युवकों के साथ जमकर मारपीट हुई। इसमें भी मामला पुलिस तक पहुंच गया। तीसरी घटना कस्बे के एक मोहल्ले की है। इसमें तीन नामजद आरोपियों ने एक युवक पर चाकू से हमला करते हुए उसकी ठोड़ी पर वार कर दिया। इसमें युवक घायल हो गया। युवक को घायल करने के साथ ही तीनों आरोपियों पर घायल की सात माह की गर्भवती पत्नी को भी घर में खींचकर पीटने का आरोप है। इसमें पीड़ित ने तीन को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि सभी घटनाओं की सूचना पुलिस को दी गई है लेकिन पुलिस ने घटनाओं की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है। किसी भी घटना में कोई कार्रवाई भी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed