फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   चीनी मिल अधिकारी की कनपटी पर तमंचा रखकर मारपीट, रंगदारी मांगी

चीनी मिल अधिकारी की कनपटी पर तमंचा रखकर मारपीट, रंगदारी मांगी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद। दि किसान सहकारी चीनी मिल अनूपशहर में मुख्य गन्ना अधिकारी और प्रभारी अधिकारी सुरक्षा के पद पर नियुक्त अधिकारी की कनपटी पर तमंचा रखकर मारपीट की गई और रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे पीड़ित पक्ष में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
जहांगीराबाद कोतवाली में पीड़ित मनोज कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह दि किसान सहकारी चीनी मिल अनूपशहर में मुख्य गन्ना अधिकारी और प्रभारी अधिकारी सुरक्षा के पद पर नियुक्त है। चीनी मिल से सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकाश सिंह और उसके पुत्र अरुण चौधरी एवं गौरव चौधरी निवासी गांव डूंगरा जाट के नाम गन्ना ढुलाई का ठेका है। आरोप है कि उक्त लोगों द्वारा कम गाडिया लगा रखी थी, जिससे गन्ना उठान में देरी होती थी और चीनी मिल को आर्थिक क्षति हो रही है। इस पर नोटिस जारी कर पेनल्टी की कार्रवाई की गई और गन्ना उठाने का कार्य दूसरे व्यक्ति को सौप दिया गया। इसके अलावा आरोपियों से चीनी मिल की इमारतों में अवैध कब्जा समाप्त कराते हुए नोटिस जारी किए गए। इसके चलते कुछ दिन पहले आरोपियों द्वारा उनके आवास पर शराब के नशे में धुत्त एक अज्ञात व्यक्ति भेजा गया, जिसने उनको धमकी दी। आरोप है कि 27 मार्च 2021 को आरोपी उनके घर मे घुस आए और उनकी कनपटी पर तमंचा रखकर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उनके घर की अलमारी से 40 हजार की नगदी निकाल ली और पूरे सीजन की रंगदारी एक लाख रुपये मांगी। पीड़ित ने हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी राजीव सक्सेना ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
कोट मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी की ओर से तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले में अभी दूसरे पक्ष से कोई शिकायत आदि नकहि मिली है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी। वैभव मिश्रा, प्रधान प्रबंधक चीनी मिल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed