{"_id":"60632bde8ebc3e8ca31ac9e9","slug":"ghaziabad1617112030","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पुलिसकर्मी पर बालक ने फेंका रंग, विरोध पर पुलिसकर्मी से अभद्रता","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
महिला पुलिसकर्मी पर बालक ने फेंका रंग, विरोध पर पुलिसकर्मी से अभद्रता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला पुलिसकर्मी पर डयूटी के दौरान किसी बच्चे ने रंग डाल दिया और आपत्ति जताने पर महिला पुलिसकर्मी से उसके परिजनों ने अभद्रता की। सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहां, पर आरोपी बालक के पिता द्वारा अभद्रता करने पर उसे हिरासत में ले लिया गया। बाद में आरोपी को चेतावनी देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कचहरी रोड पर एक महिला पुलिसकर्मी गश्त कर रही थी। उसी दौरान एक घर से महिला पुलिसकर्मी पर रंग डाल दिया गया। महिला पुलिसकर्मी के आपत्ति जताने पर बच्चे के किसी परिवार के सदस्य ने अभद्रता कर दी। महिला पुलिसकर्मी की शिकायत पर एडीएम और एसपी सिटी और नगर कोतवाल मौके पर पहुंच गए। उस दौरान भी बच्चे के परिजन द्वारा अभद्रता की गई। इस पर बच्चे के पिता को हिरासत में ले लिया गया। बाद में कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर गलती स्वीकार करते हुए पिता को छोड़ देने की गुहार लगाई। इसके बाद नगर पुलिस ने उसे चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन