फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   त्योहार और चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए सतर्क रहें अफसर: एडीजी

त्योहार और चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए सतर्क रहें अफसर: एडीजी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
त्योहार और चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए सतर्क रहें अफसर: एडीजी
बुलंदशहर पुलिस लाइन सभागार में अफसरों की बैठक लेते एडीजी। - फोटो : Amar Ujala
बुलंदशहर। अपर पुलिस महानिदेशक(एडीजी) मेरठ ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमे उन्होंने अफसरों को होली पर्व, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल और शांतिपूर्वक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एडीजी मेरठ राजीव सभरवाल ने बैठक में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व अपराध नियंत्रण, महिला उत्पीड़न, अनुसूचित जाति/जनजाति उत्पीड़न, अनावरण को शेष डकैती/लूट/हत्या के मामलो की भी समीक्षा की। साथ ही इनके निपटारे के निर्देश दिए। साथ ही अफसरों से कहा कि अपराधों पर प्रभावी अकुंश लगाने व जनता की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। साथ ही हिस्ट्रीशीटरों व टॉप-10 जिलाबदर अपराधियों पर सतर्क निगरानी रखी जाए। वांछित/वारंटियो की अधिक से अधिक गिरफ्तारी करे। एडीजी ने आगामी ग्राम पंचायत चुनाव के मतदान को निष्पक्ष, सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से भयमुक्त माहोल में सम्पन्न कराए जाने के निर्देश भी दिए। संवेदनशील मतदान केन्द्र के गांव का लगातार भ्रमण कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न होने दें। साथ ही होली, शब-ए-बरात पर सतर्क रहने को कहा है। इस अवसर पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह, एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी देहात हरेंद्र कुमार, एसपी क्राइम कमलेश बहादुर समेत अन्य अफसर, थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed