फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पंचायत चुनाव में 368 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर रहेगी विशेष सुरक्षा

पंचायत चुनाव में 368 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर रहेगी विशेष सुरक्षा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन
बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष चुनाव कराना ही प्रशासन की प्राथमिकता है। जिले में 368 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहेंगे। यह बातें कलक्ट्रेट सभागार में डीएम रविन्द्र कुमार ने शनिवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं।
डीएम ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत सदस्यों के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए आरओ और एआरओ को प्रथम व द्वितीय प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट की प्रथम ट्रेनिंग 31 मार्च को तथा द्वितीय ट्रेनिंग 10 अप्रैल को होगी। इसके अलावा मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण 4 अप्रैल से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन अधिसूचना जारी होने के साथ ही निर्वाचक नामावलियों में नाम बढ़ाने और घटाने के लिए आवेदन किए जाने की सीमा समाप्त हो गई है। अधिसूचना से पूर्व लिए गए आवेदन पत्रों को नामांकन के अंतिम दिन तक सम्मिलित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान कोविड-19 के नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। नामांकन के समय प्रत्याशी और उसके साथ केवल एक ही व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति होगी। नामांकन स्थल, प्रशिक्षण स्थल, मतदान स्थल व मतगणना स्थल पर सेनेटाइजर की व्यवस्था होगी। प्रत्येक कार्मिक को फेसमास्क व हैंड ग्लव्स दिए जाएंगे। एक सवाल के जवाब में डीएम ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए अन्य जनपदों से फोर्स मंगाया जाएगा।
विज्ञापन
व्यवस्थाओं पर एक नजर ग्राम पंचायतों की संख्या - 946 न्याय पंचायतों की संख्या - 154 जिला पंचायत सदस्यों की संख्या - 52 क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या - 1315 सदस्य ग्राम पंचायत की संख्या - 12175 कुल मतदान केन्द्र - 1490 कुल मतदेय स्थल - 3593 मतदाताओं की संख्या -- 2123736 संवेदनशील मतदान केन्द्र ------ 432 अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र ------- 368 अति संवेदनशील प्लस मतदान केन्द्र ------- 230 सामान्य मतदान केन्द्र -------- 460 पोलिंग पार्टियों की संख्या ----- 4312 पोलिंग पार्टी कार्मिकों की संख्या 17248
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed