फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ई रिक्शा चालक ने साथी संग युवती से की छेड़छाड़, हुई पिटाई

ई रिक्शा चालक ने साथी संग युवती से की छेड़छाड़, हुई पिटाई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर एक युवती का पीछा करते हुए छेड़छाड़ की और उससे मोबाइल नंबर मांगने लगे। युवती ने अपने परिचितों को सूचना दे दी। इसके बाद उसके परिचितों ने आरोपी ई-रिक्शा चालक की पकड़कर जमकर धुनाई कर दी, जबकि उसका साथी फरार हो गया। माफी मांगने पर ई-रिक्शा चालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एक युवती किसी काम से वहलीमपुरा की तरफ जा रही थी। रास्ते में एक ई-रिक्शा चालक ने अपने साथी के साथ उसका पीछा करना शुरू कर दिया। दोनों युवकों ने युवती पर तरह-तरह से फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोपियों ने युवती का मोबाइल नंबर भी मांगा। उसी दौरान युवती को अपने क्षेत्र के दो-तीन युवक दिखाई दिए, जिनसे उसने आरोपियों की शिकायत कर दी। इसके बाद युवकों ने आरोपी ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। आरोपी ई-रिक्शा चालक की जमकर धुनाई की गई। ई-रिक्शा चालक ने माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसा न करने की कसम खाई, जिसके बाद उसे छोड़ा गया। नगर पुलिस ने मामले में कोई शिकायत मिलने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed