फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पुलिस लाइन में दी सिपाही को श्रद्धांजलि

पुलिस लाइन में दी सिपाही को श्रद्धांजलि

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में दी सिपाही को श्रद्धांजलि
सड़क दुर्घटना में मृत सिपाही को श्रद्धांजलि देते पुलिसकर्मी। - फोटो : Amar Ujala
बुलंदशहर। थाना ककोड़ में तैनात सिपाही बाबू सिंह की बृहस्पतिवार रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। घटना के दौरान सिपाही बुलंदशहर से डाक रनर की ड्यूटी कर लौट रहा था। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन में एसएसपी सहित अन्य अफसरों ने सिपाही के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
मूल रूप से जनपद मेरठ के थाना किठोर के गांव सादुल्लापुर निवासी बाबू सिंह थाना ककोड़ में डाक रनर पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार रात बुलंदशहर से बाइक से काम से थाने लौट रहे थे। वह जैसे ही कोतवाली देहात की चौला चौकी के निकट पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। रात ही उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, यहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई थी। हादसे की सूचना पर बाबू सिंह के परिजन यहां पहुंच गए। आरआई ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार सुबह सिपाही बाबू सिंह के शव को शहीद स्थल लाया गया। वहां एसएसपी संतोष कुमार सिंह, एसपी क्राइम कमलेश बहादुर, एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी देहात हरेंद्र सिंह सहित अन्य अफसरों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर सिपाही के चाचा व बेटे को सांत्वना भी दी। इसके बाद परिजन सिपाही के पार्थिव शरीर को लेकर अपने पैतृक निवास स्थान के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed