{"_id":"605ca7588ebc3ec4840c6b49","slug":"ghaziabad1616684888","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने आरोपी युवक को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर पुलिस प्रारंभिक जांच के आधार पर घटना को संदिग्ध मान रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ वक्त पहले उसकी मुलाकात मोहल्ला इंद्रानगर साठा निवासी युवक शाहिद के साथ हुई। आरोपी शाहिद ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी करने का झांसा दिया। कुछ दिन पूर्व आरोपी ने उसे देवीपुरा स्थित मोहल्ला शास्त्री पार्क के पास बुलाया और वहां एक स्थान पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी द्वारा उससे शादी करने से भी इंकार कर दिया गया। नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में घटना को संदिग्ध माना जा रहा है। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी शाहिद के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन