फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   व्यापारियों ने ब्रज के गीतों पर फूलों साथ खेली होली

व्यापारियों ने ब्रज के गीतों पर फूलों साथ खेली होली

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन
------- व्यापारियों ने ब्रज के गीतों पर फूलों साथ खेली होली - अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने आयोजित किया होली मिलन समारोह माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने बृहस्पतिवार शाम कविनगर स्थित लॉयंस क्लब में होली मिलन समारोह का धूमधाम से आयोजन किया। इस मौके पर कलाकारों ने ब्रज के लोकगीतों से समां बांधा। राधा-कृष्ण की झांकियों के साथ व्यापारियों ने फूलों से होली खेली।
अतिथि के तौर पर राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल, जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी, महापौर आशा शर्मा, एमएलसी दिनेश गोयल सहित अन्य राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। जिलाध्यक्ष संदीप बंसल ने अपनी कमेटी के पदाधिकारियों के साथ अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि होली का पर्व रंगों और प्रेम का पर्व है। लोगों को पूरी सुरक्षा के साथ इस पर्व को मनाना चाहिए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ब्रज लोकगीतों के अलावा हरियाणा का लोकनृत्य कलाकारों ने प्रस्तुत किया। हास्य फुलझड़ियों पर उपस्थित लोगों ने खूब ठहाके भी लगाए। सभी अतिथियों के माथे पर चंदन लगाकर व्यापारियों ने होली के पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संजय बिंदल, रूपेश गर्ग, अनिल गर्ग, दीपक गर्ग, प्रेमप्रकाश चीनी, तरूण शर्मा, अमन शिशौदिया, कुमुद गर्ग, दिनेश जैन, राजेंद्र कुमार, एडवोकेट गंगाशरण, राहुल गर्ग, महेंद्र कुमार, लवलेश गर्ग, नानकचंद गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed